IFFKO द्वारा उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
शिवपुरी l इफको द्वारा नैनों उर्वरको पर आधारित उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी जिले के होटल कमला हेरिटेज में जिला विपणन अधिकारी श्री सतेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य ,डॉ. डी.के. सोलंकी राज्य विपणन प्रबंधक इफको भोपाल के विशिष्ट आतिथ्य , श्री हरेराम बिरले वरिष्ठ प्रक्षेत्र प्रतिनिधि शिवपुरी के आतिथ्य में किया गया कार्यक्रम शिवपुरी,श्योपुर के आई.एफ.एफ.डी.सी. के 40 विक्रेताओं के साथ सम्पन्न हुआ |
श्री हरेराम बिरले वरिष्ठ प्रक्षेत्र प्रतिनिधि इफको द्वारा अथितियो का स्वागत किया गया व् कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कृषि के क्षेत्र में नैनो यूरिया नैनो डी.ए.पी. उर्वरकों की महत्ता के बारे में बताया ।
डॉ. डी.के. सोलंकी राज्य विपणन प्रबंधक इफको भोपाल के द्वारा नैनो यूरिया ,नैनो डी.ऐ.पी , नैनो जिंक ,नैनौ कॉपर व अन्य इफको उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया गया |
नैनो डी.ए.पी से रबी सीजन में किस प्रकार से किसानो को हम बीज उपचार के लिए प्रोत्साहित कर सकते है , इस बारे में बताया गया कि नैनो डी.ए.पी से 1 किलोग्राम बीज उपचार के लिए 5 एम.एल की मात्रा लगती है इस प्रकार नैनो डी.ए.पी के 25 एम.एल के एक ढकन से 5 किलोग्राम के बीज का बीज उपचार कर सकते है इस विषय पर प्रकाश डाला ,फसल की 35-40 दिन की अवस्था पर नैनो यूरिया का किस प्रकार से सही मात्रा एवं सही समय पर उपयोग किया जाए इस बारे में विस्तृत से बताया गया इसके साथ इफको की नैनो की बिक्री बढ़ाने के लिए जिले में चलाये जाने वाले प्रोन्नयन कार्यक्रम ट्रे डेमो ,फील्ड डेमो ,नैनो डी.ए.पी बीज शोधन महाअभियान ,किसान सभा, रिटेलर व्हाट्सप ग्रुप के बारे में बताया गया एवं इनके माध्यम से किसानो के बीच में कैसे नैनो की लोकप्रियता बढ़ाई जाये इस बारे में विस्ततृत रूप से बताया गया इसके साथ साथ संकट हरण बिमा योजना, बायोफर्टिलाइजर, बायोडेकोम्पोसेर एवं इफको के अन्य उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी सर के माध्यम से दी गयी कार्यक्रम में जिले के उन्नतशील किसान श्री इंद्रपाल रावत द्वारा नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी के अपने अनुभवों को मंच के माध्यंम से साझा किया गया l



