भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना बनेगी पलाश की पत्नी
इंदौर l भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और बॉलीवुड के चर्चित और बड़े म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने आखिरकार अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है। पलाश ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। यह पुष्टि दोनों क्षेत्रों के प्रशंसकों के लिए एक बहुप्रतीक्षित खबर थी।



