भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान बने चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच
मुंबई l आईपीएल की सबसे सफल और लोकप्रिय टीमों में से एक, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2027 सीज़न से पहले एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ज़हीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। स्टीफन फ्लेमिंग के कोच पद से हटने के बाद इसे चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में एक शानदार शुरुआत माना जा रहा है।




