दुखद घटना के बाद दम तोड़ चुकी खुशबू की सांसे आखिरकार लौट आई
उमरिया जिले में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कार के ट्रक से टकराने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती की सांसें भी अस्पताल पहुंचने तक थम चुकी थीं। लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों की पांच मिनट की अथक कोशिशों, सीपीआर और ऑक्सीजन सपोर्ट की बदौलत उसकी सांसें फिर लौट आईं। गंभीर हालत में युवती को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। अनूपपुर जिले के लीला गांव से चित्रकूट जा रही एक अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल उसका इलाज वहीं जारी है।इस दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। चार लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की तत्परता और पांच मिनट की लगातार कोशिशों से खुशबू मार्को की सांसें लौट आना इस दुखद घटना के बीच उम्मीद की एक बड़ी किरण बनकर सामने आया है।


