उज्जैन - बुधवार को कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड के द्वारा "डीलर संगोष्ठी एवं एक दिवसीय उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण " का आयोजन कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र कोठी रोड,उज्जैन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार उप महाप्रबंधक कृभको मध्य प्रदेश, विशेष अतिथि श्रीमती कंचन जी उपसंचालक केन्द्रीय उर्वरक प्रयोगशाला मुंबई,श्री यू.एस तोमर संयुक्त संचालक कृषि उज्जैन संभाग,श्रीमती स्वाति राय जोनल मेनेजर मार्कफेड उज्जैन संभाग,श्री राज बाबू कुमार  क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको इंदौर,श्री संजय रघुवंशी प्रमुख डीलर्स एसोसिएशन के साथ-साथ जिला उज्जैन के सहायक संचालक कृषि,वरि.कृषि विकास अधिकारी,कृषि विस्तार अधिकारी,समिति प्रबंधक,मार्कफेड गोदाम अधिकारी,डीलर्स की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर 200 से अधिक अधिकारीगण व डीलर्स उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार द्वारा कृभको संस्था की कार्य प्रणाली , संस्था द्वारा समितियों एवं किसानों के हितार्थ के लिऐ किये जाने वाले कार्यक्रम एवं कृभको के विभिन्न उत्पाद जैसे तरल जैव उर्वरक, प्राकृतिक पोटाश, जिंक सल्फेट,रायजोसुपर आदि के विषय में विस्त्रवत चर्चा की गई  साथ ही वर्तमान में विभिन्न उर्वरको की उपलब्धता एवं किसानो को दी जा रही अनुदान राशी के बारे में भी अवगत कराया | 
विशेष अतिथि श्री मती कंचन जी द्वारा डीलर्स व निरीक्षणकर्ताओ को सेम्पलिंग के नियम,सावधानी,उर्वरक भण्डारण,उर्वरक प्राधिकार इत्यादि उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण सम्बंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी |
कार्यक्रम में पधारे श्री राज बाबु कुमार ,क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको इंदौर द्वारा कृभको के सभी उत्पाद जैसे तरल जैव उर्वरक, सिवारिका, प्राकृतिक पोटाश, जिंक सल्फेट, रायजोसुपर आदि के विषय में विस्त्रवत चर्चा की गई |

विशेष अतिथि श्री यू.एस तोमर द्वारा कृभको द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की साथ ही  रासायनिक खाद के उपयोग कम करने के लिए सुझाव दिया गया तथा जैविक खाद से फसल एवं  मृदा को होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया। डीलर्स को कृभको  तरल जैव उर्वरक , कम्पोस्ट, रायजोसुपर के उपयोग विधि के बारे में भी बताया गया । 

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राहुल पाटीदार क्षेत्रीय प्रतिनिधि, कृभको उज्जैन के द्वारा किया गया ।