मुंबई। आनंद देवरकोंडा और नितांशी गोयल नेटफ्लिक्स की आगामी तेलुगु एक्शन फिल्म 'तक्षकुडु' के लिए एक साथ आए हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है। 'लापता लेडीज़' की सफलता और फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता नितांशी तथा 'बेबी' फेम आनंद का यह प्रोजेक्ट सिनेमा प्रेमियों के लिए उत्सुकता बढ़ा रहा है। यह फिल्म विनोद अनंतोजू द्वारा निर्देशित है, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।