दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची डालकर 25 लाख की लूट
अशोकनगर l बाइक सवार युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 25 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है l ये घटना मंगलवार को मोहरी रोड पर हुई है l आरोपियों ने पीड़ित से जमीन खरीदने को लेकर चर्चा करने के लिए रोका जिसके बाद आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया l घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं, पीड़ित का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज जारी है l



