सीधी l कुसमी क्षेत्र में तहसील रोड पर पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की जघन्य हत्या कर दी गई। वे तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से सेवा दे रहे थे। जब वे रोज की तरह पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। चलती मोटरसाइकिल पर बैठे पुजारी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक हमलावर इसके बाद भी नहीं रुका और उनके सीने पर लगातार प्रहार किए। मृतक के भतीजे धीरेस कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके चाचा शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही उनके चाचा मोटरसाइकिल से कुछ दूरी आगे बढ़े, आरोपी लाला केवट ने अचानक गर्दन पर वार कर दिया। गाड़ी से नीचे गिरने के बाद आरोपी ने सीने में करीब आठ बार वार किए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी के घर को गिराने की मांग की है और कहा है कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। कुछ ग्रामीणों द्वारा अनशन शुरू किए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार किया।