चंदू चैंपियन ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
उज्जैन । चंदू चैंपियन में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन को हाल ही में उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। कार्तिक को चंदू चैंपियन में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशन अवॉर्ड मिला है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद कार्तिक अपनी इस खुशी और सफलता का शुक्रिया अदा करने सीधे मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस खास आध्यात्मिक यात्रा में कार्तिक के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे, जहां पूरे परिवार ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।


