भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। सुबह होने वाली नियमित भस्म आरती के दौरान पूरी टीम भक्तिभाव में डूबी नजर आई।
आगामी इंग्लैंड दौरे और आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय #महिला #क्रिकेट टीम उज्जैन पहुंची है। खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर देश के लिए बेहतर प्रदर्शन और सफलता की कामना की।
महाकाल मंदिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यह तीसरा आगमन है। इससे पहले टीम अक्टूबर 2025 में भस्म आरती में शामिल हुई थी, जबकि दूसरी बार 1 जनवरी 2026 को नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन के साथ की थी।
भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ पूरे समय श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर समिति की ओर से टीम का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।


