राज्यमंत्री की बड़ी बहन को हमलावरों ने पीटा , हवाई फायरिंग भी की लेकिन अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में समशाही सुल्तानपुर गांव में रविवार शाम को एक पड़ोसी युवक को बचाने पहुंचीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रामा देवी और गर्भवती महिला को हमलावरों ने पीट दिया। इस दौरान हमलावरों ने राइफल और तमंचे से हवाई फायरिंग भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 24 घंटे बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए राज्यमंत्री की बहन रामा देवी पर कृषि भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से शिकायत की जा चुकी है।




