Bjp विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर, अधिकारी का हाथ पकड़ा और ले गई घटनास्थल पर ...
बलिया - बिजली का करेंट लगने से पिता पुत्र की मौत। हाई टेंशन बिजली का तार टूटकर खेतों में गिरा था उसी की चपेट में आने से पिता पुत्र की हुई मौत। पिता पुत्र की मौत से स्थानीय बीजेपी विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर, गुस्से में बोलते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों हाथ पकड़कर ले गई घटना स्थल।
दरअसल बांसडीह तहसील क्षेत्र के साहपुरवा गाँव में हाई टेंशन बिजली का तार खेतों में टूटकर गिरा हुआ था और उसमे करेंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान गाँव के ही पिता पुत्र जनार्दन यादव और राजेश यादव खेतों में किसी काम से गए और बिजली के तार की चपेट में आ गए और करेंट लगने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर जैसे ही स्थानीय बीजेपी विधायक केतकी सिंह को लगी वो भी मौके पर पहूँच गई और बिजली विभाग के अभियंता को पकड़कर मौके पर लेजर गई। विधायक ने पिता पुत्र की मौत को बिजली विभाग की लापरवाही बताया और उचित मुआवजे की मांग कर डाली इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री से भी राहत दिलाने की बात कही।
वहीं इस पुरे मामले में विजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास साहपुरवा गाँव में बिजली का तार टूटने से दो लोग आघात में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में जाँच की जा रही है जो भी कार्यवाई की जायेगी उससे अवगत कराया जायेगा।


