छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 47 प्रियदर्शनी कॉलोनी वार्ड के पार्षद लोकेश डेहरिया की आज अपने ही वार्ड में भ्रमण करते समय रास्ता चलते हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो गई । 46 वर्षीय लोकेश डेहरिया नगर निगम छिंदवाड़ा में भाजपा से पार्षद थे ।  और घटना के समय अपने ही वार्ड में सिद्धिविनायक रेसीडेंसी के सामने रास्ते में पैदल चल रहे थे । पार्षद को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया परंतु डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए । पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हुई जिसमें दिखाई दे रहा है कि वह किस तरह से अचानक अटैक आने के बाद जमीन पर गिर पड़े । उनके परिवार में दो बच्चे एवं पत्नी हैं l