कांग्रेस ही नहीं भाजपा में भी हैं ऐसे बहुचर्चित विधायक
भोपाल l मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान श्योपुर से कांग्रेस के बहुचर्चित विधायक बाबू जंडेल ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन कर अनोखा प्रदर्शन किया l उनका कहना है कि शिवरात्रि पर निकाली गई शिव बारात में किए गए एक हर्ष फायर को लेकर दर्ज केस वापस लिया जाए l बाबू जंडेल पहले भी ऐसा कुछ करते रहे हैं जिससे वे मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं l वह अपने खुद के कपड़े तक फाड़ चुके हैं बिल्कुल इसी तर्ज पर भाजपा के पास भी ऐसे ही एक विधायक हैं, जो कांग्रेस से भाजपा में आए हैं लेकिन उनका तरीका थोड़ा हटकर है l चर्चा में वे भी बने रहते हैं l भाजपा के यह विधायक कभी टॉयलेट साफ करने चले जाते हैं तो कभी नाले में उतर कर नाला साफ करने लगते हैं और तो और वे खंबे पर भी चढ़ जाते हैं और उम्र में अपने से छोटे अपने राजनैतिक बॉस के चरणों में दंडवत भी हो जाते हैं l



