इंदौर l राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा मोड़ सामने आया है,  पत्नी सोनम को जमानत मिल गई है l उन पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप लगे थे l गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद थीं l इसकी पुष्टि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है l अब सोनम की रिहाई के बाद राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि परिवार चाहता है कि न्याय मिले और उसकी जमानत के बाद मायूसी छाई हुई है l