इस्राइल में विपक्षी गुट का नेतृत्व करने वाले पूर्व सेना प्रमुख और यासर पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट ने नई सरकार के गठन के लिए पूरी तरह तैयार होने का दावा किया है। उनका कहना है कि वह नई नेसेट (संसद)   में मिली बढ़त का इस्तेमाल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार की बेदखली के लिए करना चाहते हैं।आइजेनकोट ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि नई संसद बनते ही सबसे पहले 7 अक्टूबर 2023 के हमलों की विफलता की जांच के लिए एक राज्य आयोग का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही, निवर्तमान सरकार की ओर से पारित विवादित न्यायिक सुधार कानूनों को निरस्त किया जाएगा।