इस बार 9 दिन की नहीं बल्कि पूरे 10 दिन की होगी नवरात्रि
इस वर्ष शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से आरंभ होकर पूरे 10 दिनों तक मनाया जाएगा। 50 वर्षों बाद छठवीं बार यह योग बना है जब ऐसा दुर्लभ संयोग है। ज्योतिषियों के अनुसार, जब कोई तिथि एक सूर्योदय से अगले सूर्योदय के बाद तक समाप्त नहीं होती, तो वह लगातार दो दिन उदयातिथि मानी जाती है। अष्टमी की तिथि दो दिन पड़ने से नवरात्र की कुल अवधि में अब एक और अतिरिक्त दिन जुड़ गया है, इसलिए इस बार नवरात्र 10 दिनों का होगा।




