अग्रवाल समाज मिसरोद की यजमानी में 32वीं महाआरती संपन्न, कार्तिक माह में हुआ सामूहिक दीपदान
भोपाल। माता महालक्ष्मी एवं भगवान अग्रसेन महाराज की 32वीं मासिक महाआरती रविवार को श्री अग्रसेन वाटिका, आईटीसी पार्क, कमला पार्क में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस बार महाआरती की यजमानी अग्रवाल समाज मिसरोद द्वारा की गई। कार्तिक माह के पुण्य अवसर पर आरती के पश्चात सामूहिक दीपदान भी किया गया, जिसमें उपस्थित समाजबंधुओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आरती समूह भोपाल के आयोजक नितिन कुमार गुप्ता एवं मुकेश गोयल ने बताया कि पिछले 32 माह से प्रत्येक माह नियमित रूप से महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन भगवान अग्रसेन महाराज को माल्यार्पण करने की परंपरा भी निरंतर जारी है। आरती के दौरान परंपरानुसार लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें रमेश अग्रवाल एवं एच.सी. अग्रवाल को उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज मिसरोद की ओर से मुकुल गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, पवन गुप्ता, नीरज गुप्ता, लव-कुश अग्रवाल, नरेश मोदी, संजीव मित्तल, कांता अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, डॉ. अंकुर अग्रवाल, अमित मित्तल, प्रणव गुप्ता, निशा नितिन गुप्ता, रेनू अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, अर्चना गुप्ता, निशा पवन गुप्ता, रानी मित्तल एवं शीतल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्तिक माह के महत्व को देखते हुए सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया तथा एक-दूसरे को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नितिन कुमार गुप्ता ने सभी उपस्थितजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
उन्होंने बताया कि हाल ही में अग्रवाल समाज मिसरोद इकाई का गठन किया गया है। शीघ्र ही विधिवत रूप से इसकी कार्यकारिणी बनाई जाएगी, जिसके माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।




