पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मैच फीस का पांच प्रतिशत लगा जुर्माना
सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पर भी धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में समय में मिली छूट को ध्यान में रखने के बाद पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवर गति से एक ओवर पीछे पाई गई। इसके चलते पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना किया गया। टीम की कप्तान फातिमा सना ने इस कार्रवाई को स्वीकार कर लिया। यह आरोप चौथे अंपायर रबाब अहसन ने लगाया था।




