खंडवा l मंगलवार देर रात एक मस्जिद के बाहर पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया, जिससे स्थानीय पुलिस सतर्क हो गईं। घटना के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर रही और आरोपियों की तलाश में जुट गई। मस्जिद और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। कोतवाली थाना सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दिए। जांच के दौरान उनकी पहचान इमलीपुरा क्षेत्र के रहने वाले छह युवकों के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ये युवक मुस्लिम समाज के ही एक अन्य फिरके से जुड़े हैं। इनमें से चार आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।