राजनैतिक घमासान : कांग्रेस प्रत्याशी को नजरबंद किए जाने का आरोप
भिंड जिले के मेहगांव नगर निकाय अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 में चल रहे उपचुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर राजनैतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस ने सरकार के संरक्षण में फर्जी मतदान कराए जाने तथा कांग्रेस प्रत्याशी को अवैध रूप से नजरबंद किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है l इन्हीं आरोपों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेहगांव थाने पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन भी किया।



