15-20 गुंडो को साथ लेकर आए रंगदारी और ब्याजखोरी का मामला
रंगदारी का आरोप, दो पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप
“15-20 गुंडों के साथ दुकान पर पहुंचे, जान से मारने की धमकी दी”, CCTV वीडियो भी आए सामने
उज्जैन के खाराकुआं थाना क्षेत्र में ब्याजखोरी, रंगदारी और धमकी का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग पीड़ितों ने यश ठाकुर और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दोनों पीड़ितों ने घटना के CCTV वीडियो और फुटेज होने का दावा भी किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


