मंडला l रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भारतीय डाक विभाग, मंडला संभाग द्वारा आमजन की सुविधा के लिए विशेष राखी बुकिंग सेवा शुरू की गई है। इस व्यवस्था के तहत प्रधान डाकघर मंडला एवं मुख्य डाकघर डिंडौरी में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेष राखी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डाक विभाग ने बताया कि सभी डाकघरों में विशेष राखी लिफाफों एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखियों की सुरक्षित और त्वरित बुकिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि भाई-बहनों तक समय पर राखियाँ पहुंच सकें। विभाग ने नागरिकों से इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।