अनूपपुर l श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन अनूपपुर के सहयोग से अनूपपुर जिले में अमरकंटक के रामघाट में 1 नवम्बर 2025 को सायं 6 बजे से देव प्रबोधनी एकादशी के उपलक्ष्य में दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संस्कृति सलिला मां नर्मदा का पुण्य तट 51 हजार दीपों से जगमग होगा और मां नर्मदा की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर जबलपुर के श्री मनीष अग्रवाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुतियां दी जायेगी। श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों, श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों से सहभागिता करने की अपील की गई है।