बड़े पर्दे पर धूम मचाने को तैयार फिल्म रामायण, 18 जुलाई को हो सकता है ट्रेलर रिलीज
मुंबई । फिल्म रामायण को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है l बॉलीवुड के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि ट्रेलर रिलीज करने की तारीख भी फाइनल कर ली गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म रामायण का ट्रेलर 18 जुलाई 2026 के दिन रिलीज किया जा सकता है।हालांकि, अभी तक फिल्म की टीम या मेकर्स की तरफ से इस तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन फिल्म से जुड़े लोग बता रहे हैं कि 18 जुलाई के लिए अंदरखाने खास तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं l


