रायसेन जिले के ग्राम मेहगांव में सेवा भारती रायसेन एवं शिव गोमती जन कल्याण समिति बारला के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा भारती मध्यभारत प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. किरण सेजवार तथा विदिशा विभाग समन्वयक राजेश भार्गव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस दौरान राजेश भार्गव ने सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए किशोरी विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
डॉ. किरण सेजवार ने अपने संबोधन में कहा कि किशोरियों के मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को दूर कर उन्हें आत्मविश्वास और आध्यात्मिकता की दिशा में आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने देश की वीरांगनाओं के उदाहरण देकर बालिकाओं को प्रेरित किया।
शिविर में ताइक्वांडो प्रशिक्षिका शिखा गौर ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम के दौरान करीब 150 किशोरियों को स्वच्छता किट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर जिला पूर्णकालिक रंजीत धुर्वे, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश तिवारी, बबीता साहू, रजनी अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास, संस्कार और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा।