बृहस्पतिवार रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) को निशाना बनाते हुए अब तक का सबसे भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला किया। रातभर चले इस हवाई हमले में कम से कम 8 नागरिक मारे गए हैं और एक स्वास्थ्यकर्मी सहित 34 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज़ मिसाइलों और सुसाइड ड्रोन्स की इस बौछार से पूरी राजधानी दहल उठी और कई घंटों तक आसमान धमाकों की गूंज और आग की लपटों से लाल रहा।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अन्य अधिकारियों की ओर से हमले को लेकर पहली बार सतर्क किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में शरण ली।