जब सड़क पर चलती स्कूटी बनी अचानक आग का गोला
गुना शहर के नानाखेड़ी मंडी गेट पर एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। इससे पूरी गाड़ी धूं धूं कर जल उठी। गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि गाड़ी चला रही महिला पहले ही गाड़ी को खड़ी कर नीचे उतर गईं।
मिली जानकारी के अनुसार भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले दिलीप रघुवंशी की पत्नी अपनी स्कूटी लेकर किसी काम से बाजार गई थीं। स्कूटी से वापस अपने घर लौट रही थीं।
जैसे ही वह नानाखेड़ी मंडी गेट पहुंचीं, गाड़ी में अचानक आग लगी गई। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही आग तेज होने लगी। उन्होंने तुरंत उतरकर गाड़ी को खड़ा किया। देखते ही देखते गाड़ी ने तेज आग पकड़ ली। चंद मिनटों में स्कूटी जलकर खाक हो गई।


