सेमीफाइनल के लिए आसान नहीं भारत की डगर
पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप 2025 में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाने वाली एकमात्र टीम बन गई है। वह बांग्लादेश के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। जबकि सेमीफाइनल के लिए अब बस एक सीट खाली है लेकिन दावेदार 3 हैं। अब टूर्नामेंट में 6 लीग मैच शेष रहते हुए अंतिम स्थान के लिए मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका में से एक टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी।



