इंदौर l बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब पीड़ित परिवार का दर्द खुलकर सामने आ रहा है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कोर्ट से मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सोनम को दोबारा जेल भेजा जाना चाहिए l उमा रघुवंशी ने कहा कि इस मामले में पुलिस से भले ही चूक हुई हो, लेकिन उन्हें न्यायालय से पूरी उम्मीद है कि यहां कोई गलती नहीं होगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बाकी आरोपियों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए और सोनम को फिर से जेल भेजा जाना चाहिए। मां का कहना है कि इंदौर की जनता और रघुवंशी समाज में भारी आक्रोश है, ऐसे में सोनम अब कभी इंदौर लौटने की हिम्मत नहीं कर पाएगी।