वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में दम दिखायेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच मंगलवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। ऐसे में नजरें इस बात पर होंगी कि क्या टीम इंडिया वनडे के बाद टी20 में भी अपना दबदबा कायम रख पाती है l
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। यानी टी20 में भी कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।