ग्वालियर। आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल अपने सख्त रुख और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं l वे लगातार सड़क पर चेकिंग अभियान चला रही हैं, वाहन चेकिंग के दौरान ही मेडिकल कॉलेज के पास एक युवक की गाड़ी को रोका गया l गाड़ी में काले रंग की फिल्म लगी हुई थी और डंडा भी था l युवक से पूछताछ की तो उस युवक ने राजनैतिक धौंस दिखाने की कोशिश की l तब महिला आईपीएस ने भी टिप्पणी की और कहा कि तुम्हारे फूफा जी चाहे राष्ट्रपति ही क्यों ना हो चालान तो होगा l