ट्रंप के खिलाफ खुलकर खड़े हो गए संयुक्त राष्ट्र महासचिव चीफ
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस माद्रो की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका के कदमों पर कड़ा ऐतराज जताया है। जिस कारवाई के जरिए अमेरिका वैश्विक मंच पर अपनी ताकत और प्रभाव का संदेश देना चाहता है। सुरक्षा परिषद की बैठक में गुट्रेस का बयान ना केवल तीखा था बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते तनाव को लेकर उनकी गहरी चिंता को भी दर्शाता है। राष्ट्रपति माद्रोह की गिरफ्तारी सिर्फ वेनेजुएला के लिए नहीं बल्कि पूरे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र के लिए अस्थिरता का कारण बन सकती है।किसी संप्रभु देश के निर्वाचित राष्ट्रपति के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में खतरनाक मिसाल कायम कर सकती है। महासचिव ने यह भी संकेत दिया है कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की भावना का समुचित सम्मान नहीं किया गया।



