अमेरिका ऐसी स्थिति में फस गया है कि जहां से निकलना आसान नहीं
अमेरिका के पूर्व खुफिया प्रमुख लियोन पेनेटा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट काफी हद तक ट्रंप की नीतियों का नतीजा है और अब अमेरिका ऐसी स्थिति में फंस गया है, जहां से निकलना आसान नहीं है।पनेटा ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध का जोखिम नया नहीं था। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से इस बात से अवगत थीं कि ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह खतरा पहले से ज्ञात था, लेकिन मौजूदा संघर्ष में इसे नजरअंदाज किया गया।


