बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एक बड़ा और चौकाने वाला खुलासा सामने आया है।मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पाया गया है कि, जुहू में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद शूटर्स का मुख्य प्लान सूरत के रास्ते बस से दिल्ली जाने और फिर वहां से नेपाल बॉर्डर पार करने का था। लेकिन, वे तय समय पर बस स्टैंड नहीं पहुंच पाए, जिस वजह से उनकी बस छूट गई और उनका प्लान A फेल हो गया।जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, तो उनके पास यात्रा के खर्च और नेपाल भागने के लिए सिर्फ 5,000 रुपये थे। उस दौरान पुलिस सिंडिकेट और मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है।