मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर यह 12वीं गिरफ्तारी है l अमन को देर रात पूछताछ के बाद पकड़ा गया। वह पहले गिरफ्तार हो चुके कुणाल का दोस्त बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने अमन के बैंक खाते में पैसों का लेनदेन पाया। इसी वित्तीय लेनदेन के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस अब अमन को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा।