इनके विषय में सूचना देने वाले व्यक्ति को मिलेगा 50,000 रु का इनाम
अतिआवश्यक सूचना
पुलिस थाना ऐशबाग, नगरीय पुलिस भोपाल
जनता से अपील
सूचना देने पर ₹50,000 का इनाम
थाना ऐशबाग, भोपाल के अपराध क्रमांक *265/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. 2023* के अंतर्गत पंजीबद्ध दोहरे हत्याकांड की विवेचना के दौरान हमें कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति इन संदिग्धों को जानता अथवा पहचानता हो या इनके बारे में किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी रखता हो, तो उक्त जानकारी अथवा सूचना से नीचे दिये गये किसी भी एक मोबाइल नंबर पर कॉल कर तत्काल सूचना प्रदान करें।
सही एवं महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹50,000/- का नगद इनाम दिया जाएगा।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पहचान एवं अन्य सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी।
संपर्क मोबाइल नंबर
थाना प्रभारी ऐशबाग : 9329540284
ACP क्राइम ब्रांच भोपाल : 9425959379
पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल : 07552555922


