विदिशा l गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासन के निर्देशानुसार शासकीय आईटीआई विदिशा परिसर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं एवं प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शांता अहिरवार के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 40 पौधे रोपित कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गयख।

     महाविद्यालय द्वारा जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 200 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी शुरुआत शासकीय आईटीआई विदिशा परिसर से की गई। इस अवसर पर " एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

     कार्यक्रम में शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

     कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी एवं महर्षि सांदीपनि के पूजन से हुआ। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर गुरु परंपरा के सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया।

    शासकीय आईटीआई विदिशा परिसर में आयोजित यह आयोजन शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बना