फिल्म हनुमान अंश की टीम ने की केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात
नई दिल्ली l फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। फिल्म की सफलता की चर्चा अब दिल्ली तक पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिल्म की टीम से मुलाकात की और पूरी टीम को इसके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।फिल्म अब तक दुनियाभर में 347 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर चुकी है।
मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो चर्चा में है। इस दौरान अमित शाह ने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, अभिनेता शोभिनाव सत्य और टीम के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।
‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक फिल्म है, जो विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डेटूर’ से प्रेरित है। विशाल चतुर्वेदी ने ही फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में शोभिनाव सत्य ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है। इसके अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।




