वैष्णवी शर्मा ने गेंदबाजों की रैंकिंग में लगाई 53 वे स्थान की लंबी छलांग
जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा महिला एकदिवसीय रैंकिंग में भी मिला है। खास तौर पर युवा बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली वैष्णवी ने गेंदबाजों की रैंकिंग में 53 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और अब वह 94वें पायदान पर पहुंच गई हैं।




