मुंबई l बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरियाणा के करनाल से 22 वर्षीय महिला को पकड़ा है। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। महिला को रविवार को करनाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच के तहत कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का मकसद फायरिंग की साजिश में शामिल सभी लोगों, आरोपियों को लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने वालों और हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पता लगाना है।