नमन धीर और आकिब को मिला भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का अवसर
नयी दिल्ली l पंजाब के युवा हरफनमौला नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी एकदिवसीय शृंखला के लिए भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है जबकि श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल वनडे टीम के उपकप्तान होंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।




