राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारत ए टीम घोषित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कतर की राजधानी दोहा में होने वाले एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारत ए टीम की घोषणा कर दी। टीम में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। तिलक वर्मा को कप्तान जबकि राजत पाटीदार उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक होगा। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की टीम मजबूत खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के अलावा रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे और शाहबाज अहमद को भी शामिल किया गया है।




