मंडला l विश्व सिकलसेल दिवस 19 जून के अवसर पर मंडला के नगरपालिका परिषद प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएचई मंत्री संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशरामनगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहाकलेक्टर डॉ. सलोनी सिडानासीएमएचओ डॉ. केसी सरौतेसिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वेपार्षदगण सहित संबंधित उपस्थित रहे। डिंडोरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

            पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिकल सेल एनीमिया को लेकर हर व्यक्ति का जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि जिले को सिकल सेल मुक्त करने के अभियान में हर व्यक्ति एवं समुदाय अपना सहयोग करें। अपने रक्त की जांच अवश्य कराएं। पीएचई मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 2047 तक भारत को सिकल सेल एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सभी को आगे आना पड़ेगा और सरकार का सहयोग करना पड़ेगा।

            जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि विवाह के पूर्व कुंडली मिलान से पहले सिकल सेल कार्ड का मिलान करना आवश्यक है जिससे भावी पीढ़ी सिकल सेल मुक्त हो। उन्होंने कहा कि सिकल सेल के मरीज नियमित परंपरागत भोजन के साथ-साथ आयरन की कमी दूर करने के लिए चकौड़ा भाजी का भी सेवन कर सकते हैं। श्री कुशराम ने सभी बच्चों को फास्टफूड एवं अन्य तैलीय आहार के सेवन से बचने की सलाह भी दी।

            कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के संबंध में हर व्यक्ति की काउंसलिंग किया जाना आवश्यक है। सिकल सेल एनीमिया के संबंध में जिले के लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिलेवासी को सिकल सेल एनीमिया के कारणलक्षणदुष्परिणाम एवं उपचार से अवगत कराएं। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 2028 तक सिकल सेल की जाँच पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही आमजन के सहयोग से ही जिले को सिकल सेल मुक्त किया जा सकता है। इससे बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सिकल सेल का टेस्ट कराना जरूरी है।

 

मंडला जिले में अब तक हुए 3 लाख से अधिक टेस्ट 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आयोजित शिविर में लक्ष्य अनुसार मंडला में 32 हजार सिकल सेल टेस्ट किए गए एवं 17 हजार लोगों की काउंसलिंग की गई। जिले में अब तक सिकल सेल हेतु लगभग 3,40,000 टेस्ट किए गए हैंजो पिछले साल जनवरी में किए गए 8000 टेस्ट से बहुत अच्छी वृद्धि है। साथ ही 2,28000 लोगों की काउंसलिंग की गई है तथा 2 लाख से अधिक जेनेटिक कार्ड वितरित किए गए हैं।

 

पीएचई मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

 

            विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर नगरपालिका प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंगजांच एवं जागरूकता के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने सिकलसेल की जांच के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टॉफ से जानकारी ली। मंचीय अतिथियों द्वारा सिकल सेल के मरीजों को जेनेटिक कार्डप्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।