भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महाकाल के दर्शन - पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

उज्ज्वल l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को आज उज्जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा भगवान श्री महाकाल की सवारी में शामिल हुए और रक्षाबंधन पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।