नई दिल्ली l केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि और किसान कल्याण हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को एमएसपी पर सोयाबीन की खरीदी की अनुमति दी थी। कल रात मध्य प्रदेश सरकार का भी सोयाबीन खरीदने का प्रस्ताव आया, जिसे स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन की खरीद एमएसपी पर 4892 रु में होगी। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिलेगा। 

सोयाबीन की कीमतों के एमएसपी से नीचे जाने के चलते किसानों की नाराजगी झेल रही मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को केंद्र सरकार को सोयाबीन की सरकारी खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसमें प्रदेश में सोयाबीन की सरकारी खरीद का आग्रह किया गया था। वहीं अब केंद्र से राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही प्रदेश में सोयाबीन की सरकारी खरीद शुरू होगी।