डिंडौरी l कृषि विज्ञान केंद्र व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत श्री अन्न व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम डॉ पी. एल. अम्बुलकर प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एवं श्री श्याम सिंगौर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती रेणु पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज केंद्र में लघु धान्य (कोदो, कुटकी, रागी) से 45 व्यंजन महिलाओं ने बनाया है और प्रदर्शनी के रूप में अवलोकन हेतु रखा गया। श्रीमती पाठक ने अपने वक्तव्य पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर अधिक जोर दिया। परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डॉ गीता सिंह ने खाद्य में उपस्थित विभिन्न धातुओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की। श्री अवधेश पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र में पांच प्रकार के पौधे आम, नींबू, आवला, मुनगा व कड़ी पत्ता लगाने के लिए प्रेरित किया। खाद्य विभाग से श्रीमती प्रभा सिंह ने विभाग से संबंधित जानकारियां साझा की। वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक श्रीमती नीतू तिलगाम द्वारा महिलाओं को पॉक्सो अधिनियम 2012, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, वन स्टॉप सेन्टर (सखी) एवं जिला वन स्टॉप सेन्टर डिंडौरी के हेल्पलाइन नंबर 7828195167 के विषय में जानकारी प्रदान की गई। डॉ समीक्षा सिंह आयुष विभाग के द्वारा महावारी स्वच्छता के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। सुश्री श्वेता मेश्राम के द्वारा महिलाओं को व्यक्तिगत रखरखाव के विषय में बताया गया। श्री अन्न व्यंजन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रों, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, सहायिका एवं केंद्र के समस्त अधिकारी व कर्मचारी की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम मंच का संचालन श्रीमती मनीषा द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।