कृषि विभाग की केन्द्रीय योजनाओं तकनीकी अधिकारी भारत सरकार द्वारा किया गया निरीक्षण

टीकमगढ़ l तकनीकी अधिकारी भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भोपाल श्री सरजू पालेवार के द्वारा आज टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन एवं तिलहन आयल पाम के अंतर्गत डाले गये कृषकांे के फसल प्रदर्शनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड टीकमगढ़ के ग्राम मउघाट में उड़द प्रदर्शन, ग्राम नयाख्ेारा (धर्मपुरा) में मूंगफली प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया। विकासखण्ड जतारा के ग्राम शिवराजपुरा में उड़द प्रदर्शन एवं ग्राम कौड़िया में तिल प्रदर्शन, मक्का अंतवर्तीय प्रदर्शन का निरीक्षण कृषकों के खेतों पर जाकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ किया गया। साथ ही उप संचालक कृषि द्वारा अपने दल के साथ अतिवृष्टि से प्रभावित फसलो का कृषकांे के खेतों में जाकर निरीक्षण किया।
इसी दौरान भारत सरकार के नेशनल पेस्ट सर्विलेंश सिस्टम (एनपीएसएस) ऐप के संबंध में कृषकों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों तथा कृषि विस्तार अधिकारियों को एप के संबंध में जानकारी देकर कृषकों के बीच में जाकर प्रचार-प्रसार कर इस एप का उपयोग करने के लिये बताया गया एवं कृषकांे के खेत पर जाकर इस एप का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्री अशोक कुमार शर्मा उप संचालक कृषि, श्री शिवराज सिंह परमार सहायक संचालक, श्री ए,के, त्रिपाठी एसएडीओ टीकमगढ़, श्री अनुराग तिवारी एसएडीओ जतारा, श्री आई0पी0 तिवारी कृषि विस्तार अधिकारी, श्री के0पी0 अहिरवार कृषि विस्तार अधिकारी, श्री महेन्द्र सिंह चौहान कृषि विस्तार अधिकारी़ उपस्थित रहे।