भोपाल/भिंड/ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भाजपा के संगठन पर्व अभियान के तहत प्रदेश के युवाओं को जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 18 से 25 साल की उम्र का जवान 2047 के विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के सपनों को पूरा करने के लिए एक शक्ति है। इसलिए विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सबको जुटना होगा। साथ ही भाजपा से जुड़कर सभी युवा "नेशन फर्स्ट" की भावना का परिचय दें।
मंत्री शुक्ला ने गृह विधानसभा मेंहगांव, भिंड जिले के साथ मध्यप्रदेश को देश का पहला सदस्यता में संगठनात्मक राज्य बनाने के लिए मेरी अपील है कि उक्त लिंक से जुड़े और भाजपा के सदस्य बने।