मुरैना /सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत गत दिवस परियोजना संचालक आत्मा मुरैना द्वारा एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन कार्यालय परियोजन संचालक आत्मा मुरैना में संपन्न हुआ जिसमें विकास खण्ड मुरैना के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग से 30 कृषक उपस्थित हुये। कृषकों द्वारा विभिन्न फसलों जैसे बाजरा, मूंग, तिल, अरहर, धान में आने वाली समस्याओं की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों को दी। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों की तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा कृषकों को उर्वरक के संबंध में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने पर विशेष जोर दिया। जिले में मिलेट फसल (बाजरा) के उत्पादन एवं उससे बनने वाले उत्पादों के उत्पादन हेतु समूह निर्माण करने की सलाह भी दी गई। इस अवसर पर परियोजना संचालक (आत्मा) अनुसंधान केन्द्र मुरैना श्री ए.बी. सडैया, कृषि वैज्ञानिक के. व्ही. के. मुरैना डॉ बी. एस. कंषाना एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।